Fascinating Facts About Ratan Tata – रतन टाटा जी भारत के सबसे सम्मानित उद्योगपति के रूप में जाने जाते थे। उनका पूरा जीवन बहुत सारी उपलब्धियों और रोचक किस्सों से भरा हुआ है। उनका जन्म 28 दिसंबर 1937 को हुआ था। रतन टाटा जी अपने दूरदर्शी दृष्टिकोण और परोपकार के लिए जाने जाते थे। आज उनके सम्मान में Fascinating Facts About Ratan Tata जानेंगे।
Fascinating Facts About Ratan Tata
एक साधारण शुरुआत
हालांकि रतन टाटा जी एक बहुत बड़े व्यापारिक परिवार के बेटे थे। पर जब वो महज 10 साल के थे तो उनके माता पिता अलग हो गए थे। माता पिता के अलग होने के बाद उनकी परवरिश उनकी दादी लेडी नवाजबाई टाटा ने की थी। उनकी दादी ने ही उनको अनुशासन और नैतिक मूल्यों का उनके जीवन में संचार किया। उन्हीं के कारण ही रतन टाटा जी ने अपने जीवन में इतना कुछ हासिल किया।
आर्किटेक्ट बनने की शुरुआत
रतन टाटा जी ने Architect में Cornell यूनिवर्सिटी से graduation किया था। उनकी डिजाइन में बहुत रुचि थी। वह किसी भी डिजाइन समस्या को बहुत ही अच्छे ढंग से सुलझाते थे। उनकी वास्तुकला में भी बहुत अधिक रुचि थे इसी वास्तुकला और डिजाइन में रुचि होने के कारण उन्होंने टाटा ग्रुप को नई ऊंचाईयों पर पहुंचाया है।
शॉप फ्लोर पर काम किया
रतन टाटा ने अपने काम की शुरुआत भी बहुत ही निचले स्तर पर काम कर के की थी। उन्होंने सबसे पहले जमशेदपुर के टाटा स्टील के शॉप में काम कर के अपने करियर की शुरुआत की थी। वो किसी अन्य व्यवसायिक उत्तराधिकारी की तरह सीधे किसी बड़ी कुर्सी पर नहीं बैठे थे। निचले स्तर से काम की शुरुआत करने के कारण ही उनका प्रत्येक स्तर पर काम करने वाले कर्मचारियों के प्र्ति प्रेम ओर सम्मान था।
दूरदृष्टा Iconic Cars के लिए
रतन टाटा जी की डिजाइन के प्रति रुचि ने ही भारत की पहली स्वदेशी रूप से डिजाइन कार Tata Indica का निर्माण किया। उनका भारत के प्र्ति बहुत ही स्नेह था इसी लिए उन्होंने सबसे सस्ती कार टाटा नैनो को पेश किया। जिस कारण कार आम आदमी की पहुंच में भी आ गई। उनकी इसी सोच से ही उनकी प्रतिबद्धता का पता चलता है।
साहस और जोखिम लेने वाले व्यक्ति
रतन टाटा जी एक जोखिम लेने वाले व्यक्ति थे। उनके नेतृत्व में ही टाटा ग्रुप ने बहुत से बड़े ग्रुप्स जैसे कि jaguar, लैंड रोवर, और टेटली टी को खरीदा। इन बड़े ग्रुप के अधिग्रहण के बाद टाटा ग्रुप एक वैश्विक पावरहाउस के रूप में उभरा। उन के ऐसे जोखिम वाले फैसले उनके निडर दृष्टिकोण को दर्शाते है।
स्टार्टअप के लिए सलाहकार
रतन टाटा जी बहुत से स्टार्टअप्स के लिए एक सलाहकार भी थे। उन्होंने बहुत से बड़े ग्रुप्स में निवेश भी किया । उन्होंने ओला, अर्बन लैंडर और पेटीएम जैसी कंपनियों में निवेश किया। जिस से भारत में नवाचार को बढ़ावा दिया।
एक पशु प्रेमी
रात टाटा जी एक पशु प्रेमी भी थे उन्होंने बहुत से पशु कल्याण संगठनों का निर्माण ओर समर्थन भी किया है। उन्होंने बहुत से आवरा पशुओं को भी गोद लिया है। उनकी कंपनी में भी पालतू मित्रता पूर्ण नीति है।
एक अच्छे पायलट
रतन टाटा जी एक बहुत अच्छे और प्रशिक्षित पायलट भी थे। उन्होंने काफी सारी लड़ाकू विमान भी उड़ाए है। उनको विमानों का बहुत जनून था।
एक परोपकारी दिग्गज
रतन टाटा जी का नाम एक बहुत बड़े दानी के रूप में भी लिया जाता है उन्होंने अपने जीवन की अधिकतर कमाई का दान कर दिया था। टाटा ट्रस्ट के माध्यम से बहुत से धर्मार्थ और मानव कल्याण के कार्य किए जाते है।
सादगी का प्रतीक
इतनी संपति होने के बाद भी रतन टाटा जी बहुत ही सरल और साधारण जीवन जीते थे। उनमें किसी प्रकार का कोई भी अहंकार नहीं था। वो एक सादगी पसंद इंसान थे।
संकट के समय भारत का सहारा
रतन टाटा जी हमेशा संकट के समय में भारत के साथ खड़े रहे है। चाहे वो 2004 की सुनामी हो या Corona का समय । हर बार उन्होंने देश की आर्थिक मदद की है।
Our Hearing Process | ध्वनि तरंगों से 3-स्टेप्स में दिमाग तक आवाज़ का सफर”
निष्कर्ष
रतन टाटा जी का जीवन बहुत सी प्रेरणादाय किस्सों ओर तथ्यों का खजाना है। पर आज रतन टाटा जी हमारे बीच नहीं है। ये पूरा देश उनकी उपलब्धियों का हमेशा सम्मान करेगा। उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी।
हमें आशा है आपको यह Fascinating Facts About Ratan Tata के बारे में आर्टिकल जानकारीपूर्ण लगा होगा | अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमें कांटेक्ट कर सकते है | आप हमें Instagram पर भी कांटेक्ट कर सकते है|