DNA Test क्यों और कैसे किया जाता है

DNA Test हमें हमारे जीन्स और हमारे स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देता है। इस टेस्ट का इस्तेमाल वंशावली का पता करने के लिए किया जाता है। इस टेस्ट के माध्यम से इंसान सचेते हो जाता है जिस से वह अपने स्वास्थ्य की ओर ध्यान देते है। यह एक विशेष प्रकार का टेस्ट है जिस में लैब में Dna की जांच होती है। चलिए तो इसके बारे में विस्तार से जानते है।

 DNA है क्या 

Dna यानी डीऑक्सीराइबोन्यूक्लिक एसिड, यह एक अणु होता है जिस में हमारे जीवन के लिए आवश्यक जैविक निर्देश होते है। Dna सभी जीवित जीवों में पाया जाता है। एक जीव से दूसरा जीव इसी Dna के चेंज के कारण अलग होता है। Dna हमारे शरीर के एक किताब की तरह काम करता है जिस में हमारे शरीर में बनने वाले प्रोटीन और अन्य पदार्थ बनाने की सारी instructions स्टोर होती है। Dna मे ये सब कुछ पहले से ही निर्देशित होता है कि कोई व्यक्ति कितना लंबा, कितना चौड़ा ओर कैसी आंखे, कैसे कान ओर कैसा शरीर होगा।

Dna एक डेटा स्टोरेज की तरह कम करता है जिस में हमारे पूर्वजों से ले कर के हम तक का डेटा स्टोर रहता है। अगर आसान तरीके से समझे तो इस में वो सारा डेटा मौजूद होता है जिसका हमारे पूर्वजों ने भी सामना किया है जैसे कि कोई बीमारी जिस ने हमारे पूर्वजों को प्रभावित किया होगा अगर उनका शरीर उस बीमारी से लड़ चुका है तो वो बीमारी हमें नहीं होगी क्योंकि उस से निपटने का इलाज हमारे Dna में मौजूद है। 

DNA Test का महत्व 

DNA Test से हमें अपने वंशावली का पता चलता है इस से हमें हमारे स्वास्थ्य के बारे में सटीक जानकारी मिलती है। इस टेस्ट में हमारे जीन्स का बहुत बारीकी से परीक्षण किया जाता है । Dna test मुख्य रूप से चार प्रकार का होता है।

  • पैतृक परीक्षण 
  • मात्रिक परीक्षण 
  • वंशावली प्रशिक्षण
  • चिकित्सा परीक्षण 

कैसे होता है DNA Test

DNA Test के लिए हमारा खून, हमारे बाल ,चमड़ी और buccal swab में से किसी का भी प्रयोग किया जा सकता है। सबसे पहले आपको आपका सैंपल देना होगा फिर इस सैंपल को टेक्नीशियन लैब में ले जाकर टेस्ट करेंगे। 

DNA Test

DNA Test की रिपोर्ट 7 दिन से लेकर 10 दिन के भीतर आ जाती है। इस टेस्ट को कराने का खर्चा 6 हजार से लेकर 2 लाख तक होता है। ये निर्भर करता है कि आपने किस तरह का टेस्ट करवाना है। DNA Test का रिजल्ट 100 परसेंट सही होता है इसमें व्यक्ति के जीवन की सारी जानकारी बिल्कुल सटीकता से लिखी होती है। 

क्यों किया जाता है DNA टेस्ट

DNA Test करने या करवाने के बहुत से कारण हो सकते जो कि इस प्रकार है।

  1. DNA Test  किसी बच्चे का तब करवाया जाता है जब माता पिता को कोई बीमारी हो ओर उसका पता लगाना हो कि कहीं बच्चे को तो नहीं हो गई है
  2. जब किसी अपराध के मामले में अपराध की जगह से कोई सैंपल मिले जैसे कि बाल या चमड़ी तब अपराधी का पता लगाने के लिए Dna टेस्ट किया जाता है। 
  3.  तब भी किया जाता है जब किसी के असली माता पिता या किसी ओर खून के रिश्ते का पता लगाना हो ।
  4. dna test का प्रयोग ये पता लगाने के लिए भी किया जाता है कि किसी को कोई भयानक बीमारी होने का खतरा तो नहीं है।
  5. पशुओं में किसी पशु का की वो कितना प्योर है पता करने के लिए भी Dna टेस्ट किया जाता है।

क्या कोई भी Dna टेस्ट करवा सकता है

हां कोई भी Dna टेस्ट करवा सकता। यह सरकारी और प्राइवेट दोनों लैब्स के द्वारा किया जाता है। हां सरकारी में करवाने के लिए आपको किसी की परमिशन की आवश्यकता होती है। पर प्राइवेट लैब में कोई भी अपना Dna टेस्ट करवा सकता है।

DNA Test

निष्कर्ष / Conclusion

Dna test आज के समय में कानूनी करवाईयों  में बहुत ही इस्तेमाल किया जाता है जैसे हम मूवीज में देखते है कि किसी भी अपराध में Dna टेस्ट करवाते है। Dna test उपयोग चिकित्सा और वंशावली जानने में भी बहुत होता है। आज कल तो ये पशुओं में भी किया जाता है। Dna test से हमारी सारी History का पता चल जाता है जैसे कि हमें कोई बीमारी हो सकती है या नहीं। डॉक्टर्स की सलाह माने तो तब तक Dna टेस्ट नहीं करवाना चाहिए जब तक कि किसी गंभीर बीमारी का डर न हो।

हमें आशा है आपको यह DNA Test क्यों और कैसे किया जाता है के बारे में आर्टिकल जानकारीपूर्ण लगा होगा | अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमें Contact कर सकते है | आप हमें Instagram पर भी contact कर सकते है|

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top