अलविदा डॉ. मनमोहन सिंह

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने 92 साल की उम्र में गुरुवार रात दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। वे अपने सरल स्वभाव और निष्ठा के लिए हमेशा याद किए जाएंगे

Source : Social Media

मनमोहन सिंह की फैमिली 

डॉ. मनमोहन सिंह के तीन बेटियां हैं - उपिंदर सिंह, दमन सिंह और अमृत सिंह। उनकी फैमिली हमेशा उनकी प्रेरणा रही है 

Source : Social Media

उपिंदर सिंह: एक इतिहासकार 

मनमोहन सिंह की बड़ी बेटी उपिंदर सिंह एक प्रसिद्ध इतिहासकार हैं। वे दिल्ली यूनिवर्सिटी में इतिहास की प्रोफेसर रह चुकी हैं और कई महत्वपूर्ण किताबें लिख चुकी हैं 

Source : Social Media

दमन सिंह: एक लेखिका 

दमन सिंह ने अपने पैरेंट्स की जीवनी "स्ट्रिक्टली पर्सनल: मनमोहन एंड गुरशरण" लिखी। इस किताब में उन्होंने अपने माता-पिता की व्यक्तिगत जिंदगी के कई पहलुओं को साझा किया 

Source : Social Media

अमृत सिंह: मानवाधिकार कार्यकर्ता 

मनमोहन सिंह की छोटी बेटी अमृत सिंह अमेरिका में एक वकील और मानवाधिकार कार्यकर्ता के रूप में काम करती हैं। उन्होंने सामाजिक न्याय के लिए कई सराहनीय कार्य किए हैं 

Source : Social Media

गुरशरण कौर: उनकी ताकत 

मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर इतिहास की प्रोफेसर और लेखिका रह चुकी हैं। वे उनके जीवन में एक मजबूत सहारा थीं 

Source : Social Media

1958 में हुई थी शादी 

डॉ. मनमोहन सिंह और गुरशरण कौर ने साल 1958 में शादी की। उनकी शादी का सफर सादगी और प्यार का प्रतीक है 

Source : Social Media

सरलता की मिसाल 

प्रधानमंत्री रहते हुए भी मनमोहन सिंह ने अपनी सादगी नहीं छोड़ी। वे सरकारी BMW से ज्यादा अपनी मारुति 800 कार को पसंद करते थे 

Source : Social Media

अर्थशास्त्र के ज्ञाता 

मनमोहन सिंह को भारत में आर्थिक सुधारों का जनक माना जाता है। 1991 में वित्त मंत्री के रूप में उनके निर्णयों ने देश की दिशा बदल दी 

Source : Social Media

प्रधानमंत्री के रूप में योगदान 

डॉ. मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। उनके नेतृत्व में भारत ने आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में कई उपलब्धियां हासिल कीं 

Source : Social Media

शांति और धैर्य का प्रतीक 

मनमोहन सिंह अपने शांत और धैर्यपूर्ण स्वभाव के लिए जाने जाते थे। वे राजनीति में शालीनता और ईमानदारी के आदर्श माने जाते हैं 

Source : Social Media

यादों में मनमोहन सिंह 

डॉ. मनमोहन सिंह का जीवन प्रेरणा का स्रोत है। वे एक सच्चे जनसेवक, विद्वान, और सरल व्यक्तित्व के रूप में हमेशा याद किए जाएंगे 

Source : Social Media